Edited By kirti, Updated: 08 Sep, 2019 05:51 PM
चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर रविवार सुबह चडियारा गांव के लोगों ने शवयात्रा बीच एन.एच. पर रोक डाली और हंगामा खड़ा कर दिया। बताया गया कि यहां एक व्यक्ति द्वारा शमशान घाट के रास्ते पर चलने से लोगों को इंकार किया गया तो कंधों पर अर्थी उठाए लोगों ने पीछे हटते...
मंडी (पुरुषोत्तम शर्मा): चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर रविवार सुबह चडियारा गांव के लोगों ने शवयात्रा बीच एन.एच. पर रोक डाली और हंगामा खड़ा कर दिया। बताया गया कि यहां एक व्यक्ति द्वारा शमशान घाट के रास्ते पर चलने से लोगों को इंकार किया गया तो कंधों पर अर्थी उठाए लोगों ने पीछे हटते हुए सड़क पर ही धरना देना शुरू कर दिया। जिससे यहां लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से पुलिस मौके पर बुलाई गई और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही रास्ता बहाल हुआ और शवयात्रा आगे शमशान घाट तक बढ़ पाई।
सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सदर विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया और मामले का हल निकालकर मार्ग बहाल करवाया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई मामला किसी के खिलाफ दर्ज नहीं हुआ है। चंडीगढ़-मनाली एन.एच. ज्यादा देर बंद नहीं रहा परंतु बीच में लोगों के खड़े हो जाने से एक तरफ से वाहन निकल रहे थे और दूसरी तरफ लोग खड़े होने से जाम लग गया।