Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2018 01:55 PM
राजधानी में पुलिस ने शनिवार देर शाम को मजास पार्लर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने माल रोड के पास मजास पार्लर में रेड डाली और मौके से 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक मैनेजर और कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
शिमला (राजीव ): राजधानी में पुलिस ने शनिवार देर शाम को मजास पार्लर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने माल रोड के पास मजास पार्लर में रेड डाली और मौके से 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक मैनेजर और कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं। शिमला पुलिस को सूचना मिली कि एक मजास पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर भेजी।
स्पाई एजेंट की सूचना पर डाली रेड
पुलिस की ओर से बनाए गए स्पाई एजेंट ने पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस की टीम ने तुरंत मजास पार्लर में रेड डाली और लड़कियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि मजास पार्लर के अंदर 7 केबिन बने हुए थे। इनमें से 4 में मसाज करती हुई लड़कियों को पकड़ा। वहीं, 2 अन्य लड़कियां भी छुपी हुईं थीं। पकड़ी गई लड़कियों में एक थाईलैंड, 3 मणिपुर और 2 दिल्ली की रहने वाली हैं। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. शिमला दिनेश शर्मा ने की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके से मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
थाईलैंड का मिला वीजा
मजास पार्लर में पकड़ी गई 6 लड़कियों में से एक लड़की के पास थाईलैंड का वीजा मिला है। सभी लड़कियां नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली हैं। इससे पहले ये लड़कियां दिल्ली और अन्य राज्यों में ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं। मजास पार्लर में जब पुलिस ने रेड की तो मजास पार्लर के मैनेजर ने कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया और कोई भी कैश बुक मौके से नहीं मिली है।