राजस्व मामलों का पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो निपटारा : DC

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 20 Sep, 2018 06:25 PM

settlement with full transparency of revenue matters dc

राजस्व मामलों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ मामलों का तुरंत निपटारा करने के लिए जिला प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। यह विचार डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा जिला में राजस्व...

फतेहपुर : राजस्व मामलों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ मामलों का तुरंत निपटारा करने के लिए जिला प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। यह बात डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा जिला में राजस्व मामलों के घर-द्वार पर निपटारे के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आज फतेहपुर उपमंडल मुख्यालय के लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किए। डी.सी. कांगड़ा ने कहा कि हिमाचल सरकार का जन कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर है। इसके अलावा जन समस्याओं एवं शिकायत के कारगर निपटारे पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के इन्हीं प्रयासों के अनुरूप पूरी तत्परता से कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

राजस्व संबंधित मामलों की शिकायतें ज्यादा
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पास राजस्व मामलों से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजस्व मामले अनावश्यक रूप से काफी समय से लंबित पड़े हैं, जिस कारण मामलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मामलों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि भूमि विवाद के लिए लोगों को तहसील और एस.डी.एम. कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से राजस्व मामलों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने व मामलों के तुरंत निपटारे के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!