हिमाचल में महफूज नहीं महिलाएं! सीनियर अधिकारी मांग रहा था गलत फेवर, इंकार करने पर पति-पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2026 12:17 PM

senior officer was demanding wrong favour to female employee

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी कड़ी में अब जिला कुल्लू से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

कुल्लू (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी कड़ी में अब जिला कुल्लू से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीआरडीए ऑफिस में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं।

6 जनवरी से कर रहा था पीछा, बना रहा था गलत दबाव
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एमआईएस एएएनआरएलएम डीआरडीए (उपायुक्त कार्यालय) कुल्लू में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि उसी कार्यालय में तैनात जेई मनीष कुमार पिछले कई महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी 6 जनवरी से उसका पीछा कर रहा था और उस पर अपनी अनुचित और गलत मांगों को मानने का दबाव बना रहा था। इस दौरान आरोपी के अनुचित व्यवहार के कारण महिला को भारी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा।

विरोध करने पर किया अभद्र भाषा का प्रयोग, जान से मारने की धमकी दी
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी की इन हरकतों का कड़ा विरोध किया और उसकी ओछी मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी बौखला गया। उसने महिला के साथ अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी, महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे खौफजदा करने के लिए उसके पति को भी धमकियां दीं और दोनों को जान से मारने की बात कही।

महिला थाने में एफआईआर दर्ज, साक्ष्यों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए कुल्लू के महिला पुलिस थाने ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की सच्चाई जानने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के तहत कार्यालय के संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हर एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस : एसपी
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरी निष्पक्षता और तत्परता के साथ इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!