करसोग की निर्मला चौहान बनी प्रदेश इंटक की वरिष्ठ महामंत्री

Edited By Ekta, Updated: 14 Sep, 2018 04:20 PM

senior minister of state intake of nirma chauhan of karsog

जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश कांग्रेस अपने कुन्वे को संगठित करने में जुट गई है। प्रतिभाशाली महिलाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। महिला शक्तीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उसी के...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश कांग्रेस अपने कुन्वे को संगठित करने में जुट गई है। प्रतिभाशाली महिलाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। महिला शक्तीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उसी के अंतर्गत कदम बढ़ाते हुए करसोग की वर्तमान जिला परिषद सदस्य को प्रदेश इंटक का वरिष्ठ महामंत्री और मंडी जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्मला चौहान प्रदेश कांग्रेस में एक सशक्त महिला है और काम करने की क्षमता रखती है। उनके इंटक में जुड़ने से और महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और संगठन को मजबूत बनाने में बल मिलेगा। 

प्रदेश सहित मंडी जिला की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस कदम को सराहा है। निर्मला चौहान से जब इस नियुक्ति पर बात की तो उन्होंने सुक्खू प्रदेश इंटक अध्यक्ष और प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों का नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को आश्वासन दिया कि वह जल्द अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह शुरू करेगी और इंटक को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया है कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद व सहयोग प्रदान करें। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!