सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ब्रजिंद्र का हृदय गति रुकने से निधन

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2019 05:39 PM

senior journalist of sirmaur dr brjinder passed away due to heart failure

सिरमौर जिला के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ब्रजिन्द्र का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के देहरादून के एक निजी अस्पताल में डॉ. ब्रजिंद्र का देहांत हुआ। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके...

राजगढ़ (गोपाल): सिरमौर जिला के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ब्रजिन्द्र का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के देहरादून के एक निजी अस्पताल में डॉ. ब्रजिंद्र का देहांत हुआ। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद देहरादून के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि काफी अरसे से डॉ. ब्रजिन्द्र हृदय रोग से पीड़ित थे। लगभग 35 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े डॉ. ब्रजिन्द्र की पत्नी का निधन काफी साल पहले हो चुका है। डॉ. ब्रजिंद्र ने एक मां बन कर भी अपनी दोनों बेटियों की परवरिश में कमी नहीं आने दी। दोनों ही बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।

पंजाब केसरी समूह में निभा रहे थे सक्रिय पत्रकार की भूमिका

इस वक्त भी डॉ. ब्रजिन्द्र पंजाब केसरी समूह में सक्रिय रूप से पत्रकारिता कर रहे थे। एक समाजसेवी के तौर पर भी पहचान रखने वाले डॉ. ब्रजिंदर के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। प्रैस क्लब राजगढ़ द्वारा आज यहां क्लब के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान की अध्यक्षता मे शौक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 2 मिनट का मौन रखा गया और डॉ. ब्रजिंदर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!