हार के भय से नहीं लिए दिग्गज कांग्रेसियों ने टिकट: जयराम

Edited By Ekta, Updated: 23 Apr, 2019 10:43 AM

senior congressmen did not lose the fear of defeat jairam

कांग्रेस को प्रत्याशी चयन करने के लिए 3 चरणों में सूची जारी करनी पड़ी थी, जबकि भाजपा के प्रत्याशी 15 मिनट में तय हो गए थे। शाहपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में...

शाहपुर/सिंहुता (नरेश/ब्यूरो): कांग्रेस को प्रत्याशी चयन करने के लिए 3 चरणों में सूची जारी करनी पड़ी थी, जबकि भाजपा के प्रत्याशी 15 मिनट में तय हो गए थे। शाहपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के भय से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने टिकट नहीं लिए तथा इसका उदाहरण कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी देखा गया। उन्हांने कहा कि यही नहीं कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपनी इच्छा से नहीं बल्कि अपने हाईकमान के आदेश को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

चुटकी लेते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही भाजपा के चारों कैंडीडेट की घोषणा हुई तो कांग्रेस ने अपने पहले पैनल के सभी नाम वापस मंगवा लिए थे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मोदी लहर के चलते कितनी बेचैन है कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा पार्टी ही दे सकती है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार की जननी रही है और उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार से देश की इमेज खराब हो गई थी। जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो सबसे पहले जन-धन खाता खुलवाकर पात्रों के खाते में योजनाओं के पैसे डलवाने शुरू किए।

देश से भी माफी मांगें राहुल

चम्बा के विधानसभा क्षेत्र भटियात में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगने के बाद अब देश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी की नैतिक हार है। उन्हें अब यह समझ लेना चाहिए कि एक झूठ बार-बार बोलने से सच साबित नहीं होता। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चम्बा जिला में सीकरीधार में सीमैंट प्लांट लगाने के लिए भाजपा सरकार में प्रयास हुए हैं तथा भविष्य में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीकरीधार सीमैंट प्लांट के लिए सड़क के एक भाग को बनाने में कुछ मुश्किल आ रही है तथा स्थानीय स्तर पर अगर इसका समाधान होता है तो आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पता नहीं किस लक्ष्मण रेखा की बात कर रहे मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मुख्यमंत्री को लक्ष्मण रेखा नहीं लांघने की नसीहत का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पता नहीं किस राम राज्य व लक्ष्मण रेखा की वे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनकी (मुकेश अग्निहोत्री) की बातों को गंभीरता से नहीं लेता हूं क्योंकि मैं पूरी जिम्मेवारी से अपनी बात सामने रखता हूं। जयराम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का संगठन पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए मिलकर कार्य कर रहा है। इसकी मिसाल पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार हैं जोकि मार्गदर्शन के साथ-साथ फील्ड में भी पार्टी प्रत्याशी से ज्यादा मेहनत से काम कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!