इस दिन आयोजित होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ, देश बचाओ सम्मेलन

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2018 10:29 PM

seminar of congress will be held on this day

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 9 सितम्बर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ, देश बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में देश का...

सुंदरनगर (नितेश): कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 9 सितम्बर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ, देश बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में देश का संविधान खतरे में है। देश में संविधान विरोधी ताकतें उभर रही हैं व लोकतंत्र भीड़ तंत्र में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार आई है तब से दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों व पत्रकारों की आवाज को दबाकर लोकतंत्र विरोधी कार्य किए जा रहे हैं, ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सम्मेलन में ये नेता होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि 9 सितम्बर को होने वाले संविधान बचाओ, देश बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत, राष्ट्रीय नेता रजनी पाटिल व गुरप्रीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह, धनीराम शांडिल, गंगू राम मुसाफिर, मनसा राम, कुलदीप कुमार, राम लाल ठाकुर व सोहन लाल ठाकुर भी शामिल रहेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष नरेश चौहान, लाल सिंह, केशव नायक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता बी.डी. चौहान, प्रेम लाल गुड्डू व केसरी लाल भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!