इंटर स्टेट बस चलाने वाली हिमाचल की पहली महिला चालक बनी सीमा

Edited By Vijay, Updated: 31 Mar, 2021 08:05 PM

seema becomes the first woman driver of himachal to run an inter state bus

हिमाचल की पहली महिला एचआरटीसी बस चालक ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। सीमा ने प्रदेश की इंटर स्टेट बस चलाने वाली महिला का खिताब भी हासिल किया है। महिला चालक सीमा ने बुधवार को शिमला-चंडीगढ़-शिमला रूट पर बस चलाई। हालांकि इससे पहले भी वह एक से दो बार...

शिमला (राजेश): हिमाचल की पहली महिला एचआरटीसी बस चालक ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। सीमा ने प्रदेश की इंटर स्टेट बस चलाने वाली महिला का खिताब भी हासिल किया है। महिला चालक सीमा ने बुधवार को शिमला-चंडीगढ़-शिमला रूट पर बस चलाई। हालांकि इससे पहले भी वह एक से दो बार बस चंडीगढ़ ले जा चुकी है। सीमा ने बताया कि  वह भी अन्य बस चालकों की तरह एक चालक है और निगम प्रबंधन उसे जहां भी ड्यूटी पर भेजेगा, वह वहां बस चलाएगी। सीमा ने महिला समाज को जागरूक करते हुए कहा कि यदि हिम्मत, जज्बा और कुछ करने की चाह है तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। वहीं सीमा के साथ बुधवार को शिमला-चंडीगढ़-शिमला रूट पर ड्यूटी पर गए परिचालक विरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शिमला यूनिट में एक  महिला चालक भी सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि सीमा की ड्राइविंग सेफ है और वह पहले भी एक बार सीमा के  साथ चंडीगढ़ गए हैं।

अर्की की रहने वाली है सीमा, कोटशेरा कॉलेज में की है पढ़ाई

31 वर्षीय सीमा सोलन के अर्की से है और उसने अपने शौक को जुनून में बदल दिया। निगम में महिला बस चालक सीमा ठाकुर ने बुधवार को पहली बार शिमला से चंडीगढ़ के लिए बस चलाई। यह बस शिमला से 7.55 मिनट पर रवाना हुई और चंडीगढ़ से 12.30 बजे सीमा शिमला के लिए रवाना हुई और करीब 5 बजे शिमला वापस पहुंची। सीमा ने शिमला के कोटशेरा कॉलेज से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अंग्रेजी में एमए करने के बाद उसने बस चालक बनने का फैसला किया।

इलैक्ट्रिक बस व टैक्सी में दे चुकी सेवाएं

सीमा इससे पहले शहर में चलने वाली मुद्रिका सहित अन्य रूटों पर भी बस चला चुकी है। इसके अलावा इससे पहले वह शिमला-सोलन रूट पर इलैक्ट्रिक बस चलाती रही है। यही नहीं, शिमला में वह एचआरटीसी की टैक्सी सर्विस में सेवा देती रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!