सुपरवाइजर को नौकरी से निकालने पर गुस्साए सुरक्षा कर्मी, IGMC प्रशासन को दी ये चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2018 08:16 PM

security personnel angry on taking out supervisor

आई.जी.एम.सी. में एक सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त करने को लेकर सुरक्षा कर्मियों में रोष पनप गया है, ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल में बीती रात 8 से 11 बजे तक ड्यूटी देना बंद की और प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ रोष जताया।

शिमला: आई.जी.एम.सी. में एक सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त करने को लेकर सुरक्षा कर्मियों में रोष पनप गया है, ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल में बीती रात 8 से 11 बजे तक ड्यूटी देना बंद की और प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ रोष जताया। आई.जी.एम.सी.में कुछ दिन पहले एक प्रशासनिक अधिकारी ने सुपरवाइजर पर कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जिसका सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि सुपरवाइजर यादव चंद ईमानदारी से अपना कार्य करता है। उसे नौकरी से नहीं निकाला जाना चाहिए था।

कमरे में बुलाकर धमकाता है प्रशासनिक अधिकारी
जिस प्रशासनिक अधिकारी ने सुपरवाइजर को नौकरी से निकाला है, समस्त सुरक्षा कर्मियों ने उस अधिकारी पर प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उक्त अधिकारी सुरक्षा कर्मियों को अपने कमरे में बुलाता है और उन्हें डरा-धमका कर वापस भेजता है। अधिकारी सीधे शब्दों में कहता है कि तुम्हें नौकरी से निकाल दूंगा। हैरत तो यह है कि आई.जी.एम.सी. में 3 दिन से रात के समय में ड्यूटी पर कोई सुपरवाइजर नहीं है।

...तो सुरक्षा कर्मी करेंगे जोरदार प्रदर्शन
सुरक्षा कर्मियों के प्रधान बबलू, उपप्रधान प्रवीण, देवराज व हेमराज आदि ने कहा है कि अगर सुपरवाइजर यादव चंद को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया जाता है तो समस्त सुरक्षा कर्मी आई.जी.एम.सी. में काम करना बंद कर देंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आई.जी.एम.सी. प्रशासन की होगी। यहां पर सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर सुरक्षा कर्मी हड़ताल पर जाएंगे तो आई.जी.एम.सी. में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा जाएंगी। आई.जी.एम.सी. में सुरक्षा कर्मी दिन-रात कार्य करते हैं।

एम.एस. ने दिया कार्रवाई का आश्वासन  
आई.जी.एम.सी. में रात के समय में जब सुरक्षा कर्मियों ने काम करना बंद किया तो एम.एस. जनक राज ने बताया कि किस वजह से सुपरवाइजर को नौकरी से निकाला गया है, इसको लेकर शीघ्र कार्रवाई होगी। एम.एस. ने सुरक्षा कर्मियों को आश्वासन दिया कि सभी सुरक्षा कर्मी अस्पताल में अपना-अपना काम संभालें। 1 या 2 दिन के अंदर सारी स्थिति सही हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!