सुलभ शौचालय के इंचार्ज की हत्या मामले का दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2018 07:23 PM

second accused of murder case arrested by police

करीब एक माह पूर्व मैड़ी में सुलभ शौचालय ऊना के इंचार्ज बिजेन्द्र यादव की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैड़ी में सुलभ शौचालय पर कर्मचारी था जोकि संगीन अपराध करने के बाद भूमिगत हो गया था।

अम्ब (अश्विनी): करीब एक माह पूर्व मैड़ी में सुलभ शौचालय ऊना के इंचार्ज बिजेन्द्र यादव की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैड़ी में सुलभ शौचालय पर कर्मचारी था जोकि संगीन अपराध करने के बाद भूमिगत हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़े ही हाईटैक तरीके से आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अम्ब दर्शन सिंह की अगुवाई में एस.आई. अर्जुन देव, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, मनोज कुमार व एच.एच.सी. मंगल सिंह पर आधारित पुलिस टीम ने आरोपी खुशी लाल मंडल उर्फ सुशील (27) पुत्र मनु लाल मंडल निवासी गांव भीखा थाना बांसीय बिहार को लुधियाना (पंजाब) में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ऐसे गिरफ्तार किया आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर रखा था लेकिन पुलिस ने उसके खास लोगों और आरोपी की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा था। गत दिवस आरोपी ने किसी दूसरे मोबाइल नम्बर से मैड़ी में अपने खास व्यक्ति को फोन कर हालचाल पूछा। इसी के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन को आधार बनाते हुए पुलिस टीम ने देर रात लुधियाना (पंजाब) में दबिश दी और आरोपी को उसके कमरे में जाकर धर लिया। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को लुधियाना (पंजाब) में गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा जबकि पूर्व में गिरफ्तार किया गया आरोपी बंटी जेल में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!