Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2019 11:03 AM
प्रदेश में स्क्रब टायफस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शिमला के आईजीएमसी में हर रोज स्क्रब टायफस के मामले सामने आ रहे हैं। बीते रोज आईजीएमसी में 48 लोगों के स्क्रब टायफस के सैंपल...
शिमला (योगराज): प्रदेश में स्क्रब टायफस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शिमला के आईजीएमसी में हर रोज स्क्रब टायफस के मामले सामने आ रहे हैं। बीते रोज आईजीएमसी में 48 लोगों के स्क्रब टायफस के सैंपल लिए गए जिसमें मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र की 3 महिलाओं को स्क्रब टायफस ने अपनी जक्कड़ में ले लिया है।
फिलहाल महिलाएं का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए लोगों को स्क्रब टायफस के लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी है। इस सीजन में आईजीएमसी में कुल 907 लोगों के स्क्रब टायफस के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 35 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।