Mandi News: पंडोह बाजार से स्कूटी और हराबाग से चुराई कार, CCTV ने खोला राज...पुलिस ने किरतपुर में दबोचे आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 03:49 PM

scooty and car stolen accused caught in kiratpur

मंडी जिले के पंडोह और सुंदरनगर क्षेत्र में बुधवार रात वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने पीछा कर किरतपुर से दबोच लिया है। आरोपियों ने पंडोह से दो स्कूटियां और सुंदरनगर के हराबाग से एक कार चोरी की थी।

पंडोह (देशराज): मंडी जिले के पंडोह और सुंदरनगर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने पीछा कर किरतपुर से दबोच लिया है। आरोपियों ने पंडोह से दो स्कूटियां और सुंदरनगर के हराबाग से एक कार चोरी की थी। इस पूरी वारदात में सीसीटीवी कैमरों ने अहम भूमिका निभाई, जिसकी फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

उपप्रधान और भतीजे की स्कूटी पर किया था हाथ साफ
जानकारी के अनुसार बुधवार रात चोरों ने पंडोह बाजार स्थित एक घर के बाहर खड़ी दो स्कूटियों को निशाना बनाया। इनमें से एक स्कूटी ग्राम पंचायत पंडोह के उपप्रधान रोहित कुमार की थी, जबकि दूसरी उनके भतीजे की। चोरी का पता वीरवार सुबह तब चला जब उपप्रधान रोहित कुमार अपनी स्कूटी लेने बाहर आए और उसे वहां से गायब पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंडोह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ तौर पर कैद हो गई थीं।

हराबाग में स्कूटी छोड़ चुराई कार
पुलिस जांच में पता चला कि चोर पंडोह से चुराई गई एक स्कूटी को लेकर सुंदरनगर के हराबाग क्षेत्र तक पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूटी को एक होटल के पास खड़ा कर दिया और फिर हराबाग से ही एक कार चोरी कर ली। कार मालिक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद सुंदरनगर पुलिस ने कार चोरी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा करना शुरू किया और आखिरकार उन्हें किरतपुर (पंजाब) के पास धर दबोचा।

स्टार्ट नहीं हुई तो 100 मीटर दूर ही छोड़ दी दूसरी स्कूटी
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंडोह से चुराई गई दूसरी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्होंने उसे करीब एक किलोमीटर दूर छोड़ दिया था। चोरों के इस बयान के बाद पंडोह पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी हुई वह दूसरी स्कूटी घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही खड़ी मिल गई।

पूछताछ के लिए पंडोह लाए जाएंगे आरोपी
मामले की पुष्टि करते हुए पंडोह पुलिस के हैड कांस्टेबल रजनीकांत ने बताया कि दोनों आरोपियों को फिलहाल सुंदरनगर पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया हुआ है, क्योंकि उन्होंने वहां से कार चोरी की थी। सुंदरनगर में आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पंडोह लाया जाएगा, ताकि स्कूटी चोरी के इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!