सत्ती ने कसा तंज, बोले-टुकड़ों में बंटी कांग्रेस दिन में देख रही जीत के सपने

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2018 06:46 PM

satti said congress see the dream of victory in day

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कई टुकड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी का कोई भी चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं होगा। ऊना हलके के तहत वनगढ़ में जनसभा करते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के कुछ उभरते हुए नेता दिन में ही सपने देखने...

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कई टुकड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी का कोई भी चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं होगा। ऊना हलके के तहत वनगढ़ में जनसभा करते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के कुछ उभरते हुए नेता दिन में ही सपने देखने लगे हैं। उनके सपने पूरी तरह से हवा हो जाएंगे। जिस तरीके से भाजपा ने पहले लोकसभा चुनावों में और फिर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को धूल चटाई है, ऐसे ही आने वाले लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को परास्त किया जाएगा।


पूरे देश में कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज
उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के कुछ नेता प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आए दिन हवाई शगूफे छोड़कर स्वयं को कद्दावर नेता होने के दावे कर रहे हैं। हकीकत में ऐसे नेताओं के पास कुछ भी नहीं है। चुनावों में जिन क्षेत्रों में भाजपा कुछेक स्थानीय वजहों से पिछड़ी थी, वहां भी लोग अब इसका पछतावा कर रहे हैं और लोकसभा चुनावों में वे इसकी भरपाई करेंगे।


कांग्रेस में फ्लॉप हो चुके हैं राहुल गांधी
भाजपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में फ्लॉप हो चुके हैं, ऐसे में अब मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी के शगूफे छोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राहुल बताएं कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में वहां किसानों के कितने कर्ज माफ हुए हैं। पंजाब में किसान आत्महत्याएं क्यों कर रहे हैं। इंदिरा गांधी ने भी 100 दिन में गरीबी खत्म करने का नारा दिया था। वर्षों सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही खत्म करने का काम किया है।


हिमाचल में जयराम सरकार बेहद सफल
उन्होंने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार बेहद सफल हुई है। पूर्व वीरभद्र सरकार के दौरान प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और माफिया राज को खत्म किया गया है। माफिया राज खत्म होने से कांग्रेस के कुछ नेता तिलमिला उठे हैं तथा सत्ता से बाहर होकर बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं।


2 दर्जन ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा द्वारा वनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2 दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पटका पहनाकर उनको भाजपा में शामिल किया। इस कार्यक्रम में राज कुमार, विजय, यशपाल, मेला सिंह, कमल सिंह, मोहन सिंह, सरदा जंग बहादुर, भोला राम, राकेश कुमार, पंडित मोहन लाल, भाग सिंह, रणजीत सिंह, बिल्लू रामू, रणजोध, रमेश चंद, पवन सिंह, जरनैल सिंह, सोनू, नरेश कुमार, बिंदु, मास्टर नंद किशोर, गुरदा राम और गुलजारी लाल ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इससे पहले गांव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विकास योजनाओं का जायजा लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!