सत्ती ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेसी राज में हुए थे सवा लाख तबादले

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2018 08:17 PM

satti said 1 25 lakh was transferred in rule of congress

कांग्रेस नेताओं द्वारा तबादलों पर दिए जा रहे वक्तव्यों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष के दौरान रिकार्डतोड़ एक लाख 25 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले किए थे।

ऊना (सुरेन्द्र): कांग्रेस नेताओं द्वारा तबादलों पर दिए जा रहे वक्तव्यों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष के दौरान रिकार्डतोड़ एक लाख 25 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान तबादला उद्योग चलता था। अब तो केवल वही तबादले हो रहे हैं जो कर्मचारी स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।


कांग्रेस को तबादलों का नहीं हफ्ता वसूली बंद होने का दर्द
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता में बैठाया है, ऐसे में तबादले भी होंगे और जो जनहित में हुआ वे निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तबादलों का दर्द नहीं बल्कि अपने हफ्ता वसूली खत्म होने का दर्द हो रहा है। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 5 वर्ष तक लूट मची थी। कानून व्यवस्था खराब हो चुकी थी। अब कानून व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है, वहीं जो कुछ मामले पिछले दिनों प्रदेश में हुए हैं, उन पर भी कड़ा नोटिस लिया गया है। सरकार पूरी तरह से माफिया को खत्म करके दम लेगी।


कांग्रेस को शुरू से ही संघ से एलर्जी
सी.एम. ऑफिस में संघ के दखल के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आर.एस.एस. राष्ट्रवादी स्वयंसेवक संगठन है। संघ से कांग्रेस को आरंभ से एलर्जी है। सी.एम. ऑफिस तो क्या पी.एम. ऑफिस में भी संघ का प्रभाव है क्योंकि भाजपा के तमाम नेता यहां तक कि प्रधानमंत्री भी स्वयंसेवक हैं। ऐसे राष्ट्रवादी संगठन से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।


चुनाव के प्रत्याशियों का फैसला केन्द्रीय चुनाव समिति करेगी
लोकसभा चुनावों में क्या वर्तमान चेहरे बदले जा सकते हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला केन्द्रीय चुनाव समिति करेगी। उससे पहले प्रदेश चुनाव समिति अपनी राय केंद्र को भेजेगी। हालांकि शांता कुमार ने चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया है, ऐसे में संभवत: कांगड़ा से कोई नया चेहरा सामने आएगा। बाकी सीटों पर फैसला तब होगा जब चुनाव सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में भाजपा ने चारों सीटें जीती थीं तो अब तो पार्टी सत्ता में है, ऐसे में कांग्रेस को चारों खाने चित्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश का दौरा करेंगे और चुनावों के संबंध में कारगर रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!