सत्ती की अग्निहोत्री को नसीहत, कहा- कांग्रेसी पहले अपना नेता तो तय कर लें

Edited By Ekta, Updated: 01 Aug, 2018 09:52 AM

satti of agnihotri to edification

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अग्निहोत्री के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें...

शिमला: कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अग्निहोत्री के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार 2 लाख परिवारों को बी.पी.एल. सूची से बाहर कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार जनहित में काम कर रही है। सरकार ने अमीर लोगों को बी.पी.एल. सूची से बाहर करने को अपनी आय का शपथ पत्र अनिवार्य किया है। इससे पात्र लोग ही बी.पी.एल. सूची में शामिल होंगे और बी.पी.एल. की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। सत्ती ने कांग्रेस नेताओं को आर.एस.एस. पर बार-बार बयानबाजी करने से बाज आने की चेतावनी दी है। 


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाग्यशाली है कि उन्हें सरकार चलाने में संघ और पार्टी के शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। इसके उल्ट कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को उनके वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बार-बार तंज सुनने को मिलते हैं। सुक्खू ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय पर अनेकों आरोप लगाए हैं जबकि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में मंगल पांडेय का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सुक्खू व अग्निहोत्री को नसीहत दी है कि वे पहले अपनी पार्टी में चल रहे झगड़े को सुलझा लें और यह तय कर लें कि कांग्रेस में नेता कौन है। जयराम सरकार लोगों को सस्ता व गुणवत्तायुक्त राशन दिया जा रहा है। हाल ही में चीनी के दाम में 5 रुपए प्रति किलो की कमी की है। सरकार मुफ्त में गैस कनैक्शन दे रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!