सत्ती ने बांधे केंद्र सरकार की तारीफ के पुल, विपक्ष पर बोला हमला

Edited By Ekta, Updated: 24 May, 2018 05:00 PM

satti did central government praised

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जहां केंद्र सरकार की तारीफ के पुल बांधे वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नहीं चाहते मोदी सरकार दोबारा से सत्ता में आएं। इसलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। सत्ती ने दावा किया कि मोदी सरकार...

शिमला (राजीव): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जहां केंद्र सरकार की तारीफ के पुल बांधे वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नहीं चाहते मोदी सरकार दोबारा से सत्ता में आएं। इसलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। सत्ती ने दावा किया कि मोदी सरकार गरीब दलित एवम हर वर्ग के हित के लिए काम करने वाली सरकार बनी। सरकार ने 100 नई योजनाएं इस दौरान शुरू की और जो वायदा आतंकवाद एवम नक्सलवाद को खत्म करने का वायदा किया वह पूरा किया। भाजपा देश के कोने-कोने तक पहुंच गई। 
PunjabKesari

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश भर में जश्न मनाएगी। 26 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से जश्न को शुरू करेंगे। उसके बाद से भाजपा प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी और जन-जन तक मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा प्रबुद्ध लोगों तक भी सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। 27 मई से 11 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भी हिमाचल आएंगे। हिमाचल की चारों सीटों को मोदी की झोली में डालें, इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्य करेगी।


सती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मोदी ने विशेष राज्य का दर्जा दिया। जिससे हिमाचल के विकास को गति मिली है। केंद्र ने देश का 8वां एम्स हिमाचल को दिया। ट्रिपल आईटी, आईआईटी, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई का सैटेलाइट हिमाचल को दिया। हिमाचल को 63 एनएच दिए। शिमला एवम धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया। इस तरह के अनेकों संस्थान हिमाचल को केंद्र की देन है। कांग्रेस द्वारा 26 मई को मोदी के चार साल पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सत्ती ने कांग्रेस को अपना कार्यकाल याद करने की नसीहत दी और कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटा है। अब सत्ता से बाहर होने के बाद तड़प रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस शासन काल में महंगाई आसमान छूती रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!