Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2019 12:23 PM
हिमाचल की ठंडी वादियों में भले ही मौसम ठंडा है लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है। नालागढ़ की पहाड़ी पंचायत रामशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति के चुनावी सभा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपल सत्ती ने...
नालागढ़ (ब्यूरो): हिमाचल की ठंडी वादियों में भले ही मौसम ठंडा है लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है। नालागढ़ की पहाड़ी पंचायत रामशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति के चुनावी सभा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशना साधा। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा की जा रही घोषणाओं को मात्र हवाई फायर करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से 72,000 रुपए की घोषणा के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ घोषणा है और कुछ नहीं है।
इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके खाद्य आपूर्ति विभाग के चेयरमैन सुरेश गुलेरिया, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, दून के विधायक परमजीत पम्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मोके पर नालागढ़ के समाजसेवी हरप्रीत सिंह सैनी सहित सैंकड़ों लोगो ने बीजेपी का दामन थामा।