मानसिक संतुलन खोकर बयानबाजी कर रहे कांग्रेसी नेता : सतपाल सत्ती (Video)

Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2019 06:31 PM

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शुक्रवार को एक खास मुलाकात में कहा कि भाजपा पच्छाद और धर्मशाला इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए पहले से ही तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण और जनता के...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शुक्रवार को एक खास मुलाकात में कहा कि भाजपा पच्छाद और धर्मशाला इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए पहले से ही तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण और जनता के आशीर्वाद से भाजपा दोनों स्थानों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्मशाला व पच्छाद दोनों जगहों पर युवा व पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में माना कि कांग्रेस का अपना कैडर वोट है और कांग्रेस को अपना कैडर वोट तो पड़ेगा ही लेकिन कांग्रेस को आम वोट नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम वोटर ही पार्टियों को जिताता है। उन्होंने कहा कि मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है और भाजपा यहां से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में हैं और अपना मानसिक संतुलन खोकर बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को जनसभाओं में मिल रहे भारी जनसमर्थन से कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस दोषारोपण से चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के रूप में कार्य कर रही है तथा कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार किया तथा जनता को गुमराह कर राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस जो अफवाहें फैला रही है वो उपचुनाव में उनकी हार की बौखलाहट है। कांग्रेस हमेशा ही विकास विरोधी रही है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हो रहा है कांग्रेस उसे रोकने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस धर्मशाला व पच्छाद दोनों जगहों पर चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को नसीहत देने वाले कांग्रेसी नेता अपने अपने कुनबे को संभाले।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!