Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2019 04:07 PM
वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपने विचार सांझा किए। इस दौरान ऊना में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।...
ऊना (अमित): वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपने विचार सांझा किए। इस दौरान ऊना में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री के पूरे सम्बोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए जुड़े रहे। इस दौरान उनके वक्तव्य पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था जोकि उनकी तालियों में नजर आता रहा।
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कसी लगाम, रोजगार में की बढ़ौतरी
पार्टी अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की दूरदर्शिता और मेहनत के आधार पर बड़ी जीत दर्ज किए जाने का दावा किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और रोजगार में बढ़ौतरी किए जाने का भी दावा किया।