सरदार वल्लभ भाई पटेल के 143 वीं जयंती पर शिमला में लगाई गई एकता दौड़

Edited By kirti, Updated: 31 Oct, 2018 11:42 AM

sardar vallabh bhai patel s 143th birth anniversary

लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वी जयंती को देश भर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में बनी सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का आवरण किया और देश को एकता का संदेश दिया। हिमाचल...

शिमला(योगराज) : लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वी जयंती को देश भर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में बनी सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का आवरण किया और देश को एकता का संदेश दिया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौड़ा मैदान से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता और अखंडता का संदेश दिया है।पटेल ने देश 562 रियासतों को इकठ्ठा करके एक राष्ट्र भारत का निर्माण किया ।सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए मोदी ने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवा कर आज देश को समर्पित किया है।पर्यटन की दृष्टि से भी ये स्थल आने वाले दिनों में काफी विख्यात होगा। विशाल मूर्ति को देखकर लोग सरदार पटेल के देश के लिए दिए योगदान को समझेगी।

पटेल का जिस तरह का योगदान देश को एकता में बांधने के लिए था उस तरह से पटेल को सम्मान नहीं मिला था इसीलिए मोदी ने इस विशाल प्रतिमा का निर्माण करवाया जिससे लोग पटेल के योगदान को समझ सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पटेल की स्मृति में प्रतिमा बनाने के लिए कुछ लोगों के सुझाव आए हैं जिस पर सरकार विचार करेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरदार  पटेल के देश को एकीकरण करने के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह सरदार पटेल की हिम्मत ही थी कि पूरे देश को एक करके देश में एक ही झंडा फहराया था सभी धर्मों के लोगों को साथ में लेकर सरदार पटेल ने देश को एक नई दिशा दी थी।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!