Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jul, 2019 11:24 PM
पुलिस ने संतोषगढ़ नगर में एक युवक कोबाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़से आई पुलिस की टीम ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तारकिया है।
संतोषगढ़, (मनीश): पुलिस ने संतोषगढ़ नगर में एक युवक कोबाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़से आई पुलिस की टीम ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तारकिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र विरसा राम निवासी गांव गोचरकानपुर खुही जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नालागढ़ क्षेत्र से बाइक चोरी करके भागा था, जिस पर नालागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ नगर में आरोपी युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. नालागढ़ राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।