Edited By kirti, Updated: 23 Feb, 2019 12:09 PM
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने नाहन में आज सफाई अभियान चलाया। फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी मिशन के सतगुरु गुरु बाबा हरदेव सिंह के 65वें जन्मदिवस को सफाई अभियान के रूप में मनाया गया। इस मौके पर फाउंडेशन से जुड़े दर्जनों सदस्यों ने नाहन ...
नाहन(सतीश) : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने नाहन में आज सफाई अभियान चलाया। फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी मिशन के सतगुरु गुरु बाबा हरदेव सिंह के 65वें जन्मदिवस को सफाई अभियान के रूप में मनाया गया। इस मौके पर फाउंडेशन से जुड़े दर्जनों सदस्यों ने नाहन मेडिकल कॉलेज परिसर के अलावा अन्य विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। इस दौरान फाउंडेशन के लोगों को भी सफाई के बारे में प्रेरित किया। फाउंडेशन से जुड़े सदस्यो ने बताया कि मिशन के गुरु बाबा हरदेव सिंह ने भी उन लोगों को सफाई का संदेश दिया था जिसे मिशन द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह का संदेश था कि प्रदूषण चाहे व्यक्ति के अंदर हो या बाहर दोनों ही रूप से हानिकारक होता है। बता दें सफाई अभियान के साथ-साथ यह फाउंडेशन कई सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका निभाता आ रहा है।