महिला JBT के हौसले को सलाम, तेंदुए से लड़कर बचाई जान

Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2018 08:24 PM

salute to courage of female jbt fight with leopard

अध्यापक दिवस पर उप नगर संजौली के साथ लगती हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार सुबह लगभग 6.43 बजे एक महिला जे.बी.टी. पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान सुमन ने बहादुरी दिखाते हुए हाथ-पांव चलाए और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया।

शिमला: अध्यापक दिवस पर उप नगर संजौली के साथ लगती हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार सुबह लगभग 6.43 बजे एक महिला जे.बी.टी. पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान सुमन ने बहादुरी दिखाते हुए हाथ-पांव चलाए और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। इससे घबराकर तेंदुआ मौके से भाग गया। इसके बाद सुमन अकेले ही उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. पहुंची। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि सुमन के शरीर पर काफी खरोंचे आईं हंै। टांग में ज्यादा चोटें बताई जा रहीं हैं। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद डी.एफ.ओ. शिमला ग्रामीण करीब 8 बजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कई घंटों तक आसपास की झाडिय़ों में तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

घर से कुछ ही दूरी पर तेंदुए ने कर दिया हमला
सुमन मेग्टा ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह कोटखाई के कलबोग स्कूल में कार्यरत है। बच्चे छोटे होने के कारण सुमन रोजाना शिमला से कलबोग के लिए आती-जाती है। बुधवार को भी वह साढ़े 6 बजे स्कूल के लिए निकली तो घर से कुछ ही दूरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सुमन ने बताया कि तेंदुए ने उनका एक हाथ पूरी तरह से अपने मुंह में डाल लिया था। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुआ मौके से भाग गया।  सांगटी वार्ड की पार्षद मीरा शर्मा ने बताया कि तेंदुए के हमले से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकडऩे की मांग की है और वार्ड के लोगों से शाम के वक्त बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
डी.एफ.ओ. शिमला ग्रामीण अमित शर्मा ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कई घंटों तक खोजने के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!