सेवानिवृत्त फौजी के खाते से उड़ाए 1.38 लाख रुपए

Edited By Simpy Khanna, Updated: 24 Sep, 2019 12:16 PM

rupees blown from retired army s account

उपमंडल क्षेत्र के तहत सेना से सेवानिवृत्त फौजी अधिकारी शातिरों की ठगी का शिकार हुआ है। उसके खाते से ठगों ने 1,38,000 रुपए उड़ा लिए हैं। इस घटना का उन्हें तब पता चला जब वह ए.टी.एम. से रुपए निकालने गए तो उनके होश उड़ गए। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत...

बंगाणा (शर्मा) : उपमंडल क्षेत्र के तहत सेना से सेवानिवृत्त फौजी अधिकारी शातिरों की ठगी का शिकार हुआ है। उसके खाते से ठगों ने 1,38,000 रुपए उड़ा लिए हैं। इस घटना का उन्हें तब पता चला जब वह ए.टी.एम. से रुपए निकालने गए तो उनके होश उड़ गए। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत बंगाणा पुलिस थाना में जाकर दर्ज करवाई है। सेवानिवृत्त अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित जुल्फी राम थानाकलां पी.एन.बी. के ए.टी.एम. से 10,000 रुपए निकालने के लिए गए। रुपए निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाई लेकिन अंतिम चरण में ए.टी.एम. में तकनीकी खराबी दर्शाई गई। इसके चलते वह अन्य बैंक के ए.टी.एम. में चले गए लेकिन उन्हें 10,000 रुपए की राशि नहीं मिल पाई। उसके बाद पीड़ित ने अन्य बैंक के ए.टी.एम. में जाकर 5-5 हजार रुपए की 2 ट्रांजैक्शन कीं, जिसका उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आ गया और इसके साथ ही उन्हें ए.टी.एम. में कई बार किए गए ट्रांजैक्शन के भी मैसेज फोन पर आए, जिन्हें देखकर उनके होश उड़ गए।

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी जुल्फी राम ने इस मामले की शिकायत बैंक प्रबंधन से भी की। उन्होंने अब पुलिस प्रशासन से भी न्याय की गुहार लगाई है ताकि उन्हें आर्थिक नुक्सान न झेलना पड़े। उन्होंने अपनी शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस प्रशासन से की है। उन्होंने बताया कि यह उनका पैंशन खाता है। उन्होंने बताया कि उनके खाते में अब कुछ ही राशि शेष बची है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस और बैंक प्रबंधन से उचित कदम उठाकर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!