Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2019 07:17 PM
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के निकटवर्ती गांव मलाहत की बेटी रुचि भाटिया ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में प्रदेश सहित जिला ऊना का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में रुचि भाटिया को मिस इंडिया इंटरनैशनल के खिताब से नवाजा...
ऊना (सुरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के निकटवर्ती गांव मलाहत की बेटी रुचि भाटिया ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में प्रदेश सहित जिला ऊना का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में रुचि भाटिया को मिस इंडिया इंटरनैशनल के खिताब से नवाजा गया है जबकि इसके अलावा प्रतियोगिता में फस्र्ट रनरअप, मिस गॉर्जियस 2019 का मुकाम भी हासिल किया है। रुचि भाटिया ने कहा कि इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन मिसेज यूरेशिया यूनिवर्स सुरुचि दिवान सौंदर्य के सहयोग से किया गया। इन्हीं की वजह से आज उनको यहां आने का मौका मिला है।
मुकाम पर पहुंचने के लिए दिन-रात की मेहनत
रुचि भाटिया ने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। इसमें उनके पिता जीवन भाटिया व माता सरोज भाटिया का पूरा सहयोग मिला है। रुचि बद्दी में एक फार्मा कम्पनी में नौकरी भी कर रही है। वहां से फ्री समय निकालकर वह इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है। इससे पहले भी वह कई खिताब अपने नाम कर चुकी है।