पंजाब के वाहन से 12 लाख रुपए बरामद, फ्लाइंग स्क्वायड ने किए सीज

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2019 10:31 PM

rs 12 lakh recovered from punjab s vehicle

पंजाब के एक वाहन से एस.एस.टी. ने 12 लाख की धनराशि बरामद की है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर भट्टू में यह धनराशि बरामद की गई। आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत एस.एस.टी. द्वारा वाहनों की जांच के दौरान यह धनराशि बरामद की गई है, जिसे नायब तहसीलदार...

पालमपुर: पंजाब के एक वाहन से एस.एस.टी. ने 12 लाख की धनराशि बरामद की है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर भट्टू में यह धनराशि बरामद की गई। आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत एस.एस.टी. द्वारा वाहनों की जांच के दौरान यह धनराशि बरामद की गई है, जिसे नायब तहसीलदार भवारना के नेतृत्व वाले फ्लाइंग स्क्वायड ने जब्त किया है। वाहन पंजाब के दसूहा में पंजीकृत है। आचार संहिता लगने के बाद धनराशि सीज किए जाने का यह पहला मामला सामने आया है। धनराशि को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज न दिखा पाने के कारण फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने इस धनराशि को अपने अधिकार में ले लिया है। चूंकि धनराशि 10 लाख से अधिक है, ऐसे में इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

वाहन चालक नहीं दिखा पाया दस्तावेज

जानकारी के अनुसार प्रात: साढ़े 8 बजे फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा उक्त वाहन की जांच की गई तथा वाहन में 12 लाख की धनराशि पड़ी पाई गई, जिस पर टीम ने वाहन सवार से इस संबंध में दस्तावेज मांगे परंतु दस्तावेज न दिखा पाने के कारण टीम ने धनराशि को सीज कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का यद्यपि प्रारंभिक रूप से किसी प्रकार से राजनीतिक लिंक नहीं पाया गया है।

साक्ष्य उपलब्ध करवाने पर रिलीज होगी धनराशि

एस.डी.एम. धीरा संजय कुमार ने बताया कि वाहन की जांच के दौरान 12 लाख की धनराशि बरामद हुई है तथा दस्तावेजी साक्ष्य न दे पाने के कारण धनराशि को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष यदि उक्त वाहन सवार संतोषजनक दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध करवाता है तो धनराशि रिलीज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अधिक धनराशि बिना वैलिड डॉक्यूमैंट के न ले जाएं तथा धनराशि कहां से, किस उद्देश्य से लाई व ले जा रही है, इसके प्रमाण साथ में रखें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!