मुसीबत : बर्फबारी व हिमस्खलन से रोहतांग दर्रा बंद, मढ़ी से वापस मनाली भेजे वाहन

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2020 05:36 PM

rohtang pass closed due to snowfall and avalanche

रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी व बंता मोड़ में हिमस्खलन होने के चलते मनाली से लाहौल जा रहा किसानों-बागवानों का काफिला भी मढ़ी से वापस मनाली लौट आया है।

मनाली (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी व बंता मोड़ में हिमस्खलन होने के चलते मनाली से लाहौल जा रहा किसानों-बागवानों का काफिला भी मढ़ी से वापस मनाली लौट आया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुबह मनाली से गई गाड़ियाें को मढ़ी में रोक दिया था लेकिन बर्फबारी थमती न देख प्रशासन ने काफिले को वापस मनाली भेज दिया।
PunjabKesari, Snowfall Image

वहीं बता मोड़ में हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मढ़ी से रवाना हुई और कुछ ही घंटों के बाद बीआरओ ने खराब मौसम के बीच अवरुद्ध सड़क को बहाल कर दिया। बता दें कि कोकसर से मनाली आ रहे 6 वाहन बर्फबारी से पहले ही सुबह-सवेरे रोहतांग दर्रा पार कर मनाली पहुंच गए हैं। रविवार को रोहतांग सहित मनाली की ओर ब्यासनाला जबकि लाहौल की ओर कोकसर से गोंदला तक बर्फ  के फाहे गिरे हैं।
PunjabKesari, Snowfall Image

बीआरओ कमांडर उमा शंकर ने बताया कि सुबह के समय बंता मोड़ में हिमस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। बीआरओं ने कुछ ही घंटों बाद सड़क को बहाल कर दिया था। वहीं डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने व बंता मोड़ में हिमस्खलन को देखते हुए लाहौल जाने वाले वाहनों को मढ़ी से वापस मनाली भेज दिया है। सोमवार को भी रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!