Edited By Ekta, Updated: 11 Oct, 2018 11:08 AM
हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश। जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। रोहतांग में आधा फुट बर्फबारी हुई है। अक्तूबर महीने में ही ठंड को अहसास होना शुरू...
कुल्लू: हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश। जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। रोहतांग में आधा फुट बर्फबारी हुई है। अक्तूबर महीने में ही ठंड को अहसास होना शुरू हो गया है। लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। वहीं, खड़ापत्थर के कुपड़ व रोहड़ू के चांशल, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर भी काफी बर्फबारी हुई है।
मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर आदि में भी सुबह से हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। इस बर्फबारी की वजह से लाहौल जिला के आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसके चलते रोहतांग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि सैलानियों को कोई परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि पिछली बर्फबारी में सैकड़ों लोग फंस गए थे। गुलाबा से लेकर कोकसर तक हलकी बर्फबारी हो रही है।