NH-05 पर चलते वाहन के ऊपर गिरी चट्टानें, चालक गंभीर रूप से घायल

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2019 08:42 PM

rocks falling on the vehicle running on nh 05 driver seriously injured

एन.एच.-05 पर नाथपा ब्लॉक प्वाइंट में चलते वाहन पर चट्टानें गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाथपा के समीप जहां पर सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही थी, उसके करीब...

भावानगर: एन.एच.-05 पर नाथपा ब्लॉक प्वाइंट में चलते वाहन पर चट्टानें गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाथपा के समीप जहां पर सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही थी, उसके करीब बोलैरो (एच.पी. 02-0832) ब्लॉक प्वाइंट को पार कर रही थी कि अचानक ऊपर से भारी मात्रा में पत्थर गिरने शुरू हो गए व वाहन उनकी चपेट में आ गया। इस वाहन में चालक के अतिरिक्त अन्य 6 लोग सवार थे। सभी लोग एल. एंड टी. कंपनी में कार्यरत हैं तथा भावानगर से ड्यूटी के लिए वांगतू जा रहे थे।

गंभीर रूप घायल चालक को रामपुर अस्पताल किया रैफर

गाड़ी मालिक राजीव नेगी गांव छोटा कम्बा, तहसील निचार का रहने वाला है तथा इस वाहन को रविकांत (30) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर चला रहा था। पत्थरों की चपेट में आने से वाहन चालक रविकांत को काफी चोटें आईं। वहां उपस्थित लोगों ने उसे सी.एच.सी. भावानगर पहुंचाया जहां से उसे रामपुर अस्पताल रैफ र किया गया। चालक के अलावा अन्य 6 लोगों को कोई चोट नहीं आई है।

15 फरवरी को भी हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले भी 15 फरवरी को इसी स्थान के आसपास एक अन्य वाहन भी भू-स्खलन के कारण चट्टानों की चपेट में आ गया था व उस गाड़ी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तहसीलदार भावानगर रोशन लाल कपाटिया ने बताया कि घायल को प्रशासन की ओर से 5,000 रुपए की फ ौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!