NH-70 पर हादसा : चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, 4 घायल

Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2019 07:53 PM

rock fall on car

धर्मपुर उपमंडल के तहत जालंधर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर पाड़छु के पास एक चलती कार पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई। इस हादसे में चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंडी (नीरज): धर्मपुर उपमंडल के तहत जालंधर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर पाड़छु के पास एक चलती कार पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई। इस हादसे में चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशव ठाकुर (52) पुत्र लौहकु राम गांव सरोन, डाकघर चोलथरा (प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरला), उनकी पत्नी विद्या देवी (43) (प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरांग), संजय ठाकुर (प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरांग) व इनकी प्रवक्ता पत्नी सजीली देवी स्कूल से छुट्टी के बाद कार से घर लौट रहे थे। जब वे पाड़छु ढांक से गुजर रहे थे तो अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान कार पर गिर गई और वे चारों कार के अंदर ही घायल होकर फंस गए।

एस.डी.एम. सरकाघाट ने अस्पताल पहुंचाए घायल

इस दौरान एस.डी.एम. सरकाघाट बालकृष्ण चौधरी जोकि धर्मपुर में नवनियुक्त एस.डी.एम. को चार्ज देकर लौट रहे थे, उन्होंने उक्त सभी को घायल अवस्था में कार के अंदर फंसे हुए देखा, जिस पर उन्होंने इन सभी को घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से कार से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आए तथा धर्मपुर पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

2 घायल मैडीकल कालेज हमीरपुर रैफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों केशव ठाकुर और सजीली देवी को गंभीर हालत के चलते मैडीकल कालेज हमीरपुर के लिए रैफर कर दिया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टीहरा रमेश चंद ने गम्भीर रूप से घायल केशव ठाकुर और सजीली देवी को 3-3 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की। डी.एस.पी. चन्दरपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!