Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Dec, 2019 05:00 PM
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का गोपालपुर चिड़ियाघर अब पर्यटकों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र होगा। अब आप यहां शेरों की दहाड़ सुन सकते हैं। वन एवम परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गुजरात के गिर सफारी से लाये गए शेरों को शनिवार को गोपालपुर...
गोपालपुर (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का गोपालपुर चिड़ियाघर अब पर्यटकों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र होगा। अब आप यहां शेरों की दहाड़ सुन सकते हैं। वन एवम परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गुजरात के गिर सफारी से लाये गए शेरों को शनिवार को गोपालपुर चिड़ियाघर में छोड़ दिया।
शेर हेमल 9 साल का है, जबकि शेरनी अकिरा 5 साल की है। इसके अलावा दो चिंकारा हिरण भी हैं। इनके नाम पवन और वर्षा हैं।