Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2019 04:05 PM
पांवटा साहिब की विवादित भूमि पर स्थानीय विधायक व पार्षदों की मेहनत से सड़क का कार्य शुरू हो गया है। पांवटा साहिब की विवादित सब्जी मंडी सड़क का शनिवार को भूमिपूजन के बाद काम शुरू कर दिया गया है।
पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब की विवादित भूमि पर स्थानीय विधायक व पार्षदों की मेहनत से सड़क का कार्य शुरू हो गया है। पांवटा साहिब की विवादित सब्जी मंडी सड़क का शनिवार को भूमिपूजन के बाद काम शुरू कर दिया गया है। विधायक चौधरी सुखराम और वार्ड पार्षद हरविंदर कौर के भरसक प्रयासों के बाद इस सड़क का कार्य शुरू हो पाया है। बता दें कि पिछले 15 वर्षों से विवादित सब्जी मंडी सड़क का काम शुरू होने जा रहा है।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि लंबे समय के विवाद उपरांत सड़क का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए नगर परिषद में 1 वर्ष पहले सड़क का टैंडर लगवाया था लेकिन ठेकेदार को काम अवार्ड नहीं किया जा रहा जा था लेकिन अब इस विवादित भूमि पर सड़क का कार्य शुरू हो गया है।