2022 मिशन रिपीट को लेकर बनेगा धर्मशाला में रोड मैप : कश्यप

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 03 Feb, 2021 07:12 PM

road map to be built in dharamshala for 2022 mission repeat

धर्मशाला में 17 से लेकर 19 फरवरी तक होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2022 मिशन रिपीट को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति...

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला में 17 से लेकर 19 फरवरी तक होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2022 मिशन रिपीट को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के चारों सांसद, विधायक, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों समेत जिला व मंडल के स्तर अध्यक्ष व महामंत्री भी भाग लेंगे। 3 दिन चलने वाली कार्यसमिति की बैठक में पंचायतीराज चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ 2022 में मिशन रिपीट को लेकर बकायदा मंथन करने के बाद रोड मैप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पंचायतीराज चुनाव में ज्यादातर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली है। उन्होंने कहा इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल में हुए प्रदेश के विकास पर लोगों ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि अभी तक 6 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को सरदारी मिल चुकी है और शेष जिला परिषद के चुनावों में भी भाजपा के जीते जनप्रतिनिधियों को सरदारी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!