Edited By kirti, Updated: 04 Mar, 2019 02:47 PM
हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्राले और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्राले और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बंगाणा अस्पताल लाया गया। वहीं घायलों की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हादसा सोमवार उपमंडल बंगाणा के डोहक में हुआ। इस घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।