Edited By kirti, Updated: 30 Sep, 2019 04:31 PM
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक साइड में खड़े ट्रक को बल्कर ने टक्कर मार दी और सड़क पर पलट गया। हादसा दोपहर के समय चण्डीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 205 पर जामली नामक स्थान पर हुआ। इस हादसे में बल्कर चालक घायल हो गया है। जिसे...
बिलासपुर(मुकेश) : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक साइड में खड़े ट्रक को बल्कर ने टक्कर मार दी और सड़क पर पलट गया। हादसा दोपहर के समय चण्डीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 205 पर जामली नामक स्थान पर हुआ। इस हादसे में बल्कर चालक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन चालक के दोनों टांगो में चोट होने के कारण उसे नालागढ़ अस्पताल को रेफर कर दिया है। नेशनल हाईवे के समीप एक रिहायसी मकान भी था। बताया जा रहा है कि अगर ट्रक ना होता तो वह बल्कर सीधा मकान के ऊपर आ गिरता।