Edited By kirti, Updated: 09 Feb, 2019 01:14 PM
हिमाचल प्रदेश के नाहन में बर्फबारी के चलते एक सड़क हादसा हो गया है।जहां एक मारुति कार(एचपी 79 -1089) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए है।
नाहन(सतीश) : हिमाचल प्रदेश के नाहन में बर्फबारी के चलते एक सड़क हादसा हो गया है।जहां एक मारुति कार(एचपी 79 -1089) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए है। जिनकी पहचान संजीत, रितेश और बलवीर के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया है। हादसा बीती रात करीब 9 बजे नोहराधार पुन्नरधार मार्ग पर हुआ। प्रशासन ने बर्फ से सटी सड़कों पर छोटी गाड़ियां पर अलर्ट जारी किया है। उसके बाबजूद भी लोग पूरा रिस्क ले रहे है।