Edited By Ekta, Updated: 12 Jul, 2019 11:26 AM
चंबा की चुराह घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात को हुआ लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। मृतक की पहचान लाल चंद निवासी चेची हिमगिरी के रूप में हुई...
चंबा: चंबा की चुराह घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात को हुआ लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। मृतक की पहचान लाल चंद निवासी चेची हिमगिरी के रूप में हुई है जो कि एनएचपीसी में कार्यरत था। बता दें कि जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक ऑल्टो कार (HP73-7552) खाई में गिरी हुई थी। उन्होंने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।