Edited By Ekta, Updated: 11 Jul, 2019 06:12 PM
मंडी जिला के करसोग में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा दोपहर बाद नाज तटेहा मार्ग पर सिन्ना के समीप हुआ। हादसे के समय टिप्पर फिरनू से तटेहा की...
करसोग (धर्मवीर गौतम): मंडी जिला के करसोग में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा दोपहर बाद नाज तटेहा मार्ग पर सिन्ना के समीप हुआ। हादसे के समय टिप्पर फिरनू से तटेहा की ओर जा रहा था अचानक सिन्ना के समीप पहुंचते ही वह गहरी खाई में गिर गया।
जिससे चालक पंकज वर्मा पुत्र संदीप कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि पंकज दो बहनों का इकलौता भाई था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।