ऊना-बड़सर NH पर ट्रक-कार के बीच जोरदार टक्कर, 2 घायल

Edited By kirti, Updated: 05 Jul, 2019 01:15 PM

road accident

ऊना-बडसर हाइवे पर तनोह के वंडा में ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। जिनकी पहचान दुर्गा दास व अश्विनी कुमार के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज...

बंगाणा (शर्मा): ऊना-बडसर हाइवे पर तनोह के वंडा में ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। जिनकी पहचान दुर्गा दास व अश्विनी कुमार के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ। जानकारी के मुताबिक इटीयस कार में सवार होकर यह दोनों व्यक्ति रिवालसर से लुधियाना अपने काम से जा रहे थे कि यहां पहुंचने पर दुघर्टना का शिकार हो गए। गनीमत यह रही कि कार के मौके पर बैलून खुलने से वह दोनों बाल-बाल बच गए। जबकि ट्रक के साथ कार की जोरदार टक्कर होने पर काफी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जांच अधिकारी प्रताप सिंह के मुताबिक ईटों से भरे ट्रक के विपरीत दिशा में आने से कार से टक्कर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त दुघर्टना का मामला दर्ज करके संलिप्त ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ब्लैक स्पॉट की सुध कब लेगा विभाग

हाइवे के ब्लैक स्पॉट तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बन रहे हैं। इनको सुधारने की अभी तक संबंधित विभाग ने सिवाय साइन बोर्ड लगाने की कोई सुध नहीं ली है। हालांकि आए दिन प्रदेश में कई हादसे घटित हो रहे हैं। ऐसे में यहां का लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट की सुध लेने को कब जागेगा।

हाइवे पर चल रहा है टायरिंग का कार्य

इन दिनों हाइवे पर नई टायरिंग करने का कार्य चला हुआ है। इस कारण सडक़ को उक्त क्षेत्र से टायरिंग करने को उखाड़ा गया है। इससे वाहनों चालकों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अुसविधा हो रही है। सडक़ को उखाडऩे से उक्त क्षेत्र में दुघर्टना का घटित होने का अंदेशा बन रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!