Edited By kirti, Updated: 24 Jun, 2019 05:22 PM
बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक महिला (अनिता) की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल है। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला अपने पति के साथ...
बिलासपुर(मुकेश) : बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक महिला (अनिता) की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल है। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला अपने पति के साथ घुमारवीं की तरफ जा रही थी। इस दौरान उसने भगेड़ में एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही बस को देखकर उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह स्कूटी से गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।