Edited By kirti, Updated: 17 Jun, 2019 05:07 PM
उपमंडल अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला के अधीन पड़ते गांव धंधड़ी में ईंटों से भरे ट्रक के नीचे के आने से एक लड़की (17) की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रचना पुत्री ध्रुवपाल निवासी तेजपुरा तहसील बदायूं (यू.पी.) की रहने वाली किशोरी साइकिल...
बडूही(अनिल): उपमंडल अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला के अधीन पड़ते गांव धंधड़ी में ईंटों से भरे ट्रक के नीचे के आने से एक लड़की (17) की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रचना पुत्री ध्रुवपाल निवासी तेजपुरा तहसील बदायूं (यू.पी.) की रहने वाली किशोरी साइकिल से अपने घर को जा रही थी कि धंधड़ी रेलवे पुल से पहले ट्रक की चपेट में आने से काल का ग्रास बन गई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि लड़की ट्रक के नीचे आने से उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं साइकिल के पीछे बैठी एक अन्य लड़की किरण हादसे का शिकार होने से बच गई। बताया जा रहा है कि ईंटों से भरा ट्रक (पी.बी. 03ए पी-2765) टकारला पंचायत में ही किसी जगह आ रहा था। धंधड़ी में इस घटनास्थल पर सडक़ की चौड़ाई कम होने से लडक़ी ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना अम्ब से पुलिस द्वारा मृतक लड़की के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।