सेवानिवृत्त सेना अधिकारी को Facbook पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी

Edited By Updated: 09 Mar, 2017 01:25 AM

retired army officer had expensive friendship with foreign woman on facebook

कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को एक साइबर क्राइम व धोखाधड़ी का मामला एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया है।

कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को एक साइबर क्राइम व धोखाधड़ी का मामला एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त लै. कर्नल मनमोहन शर्मा निवासी केयर ऑफ मनमोहन जयंती विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी एक विदेशी महिला पालथा कैमरा निवासी स्कॉटलैंड के साथ फेसबुक पर जान-पहचान हो गई। जान-पहचान के कुछ दिनों के बाद महिला ने उसे कहा कि वह इस समय बहुत संकट में है और उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसने बताया कि वह इस समय सोमालिया आई है। 

पिता की जायदाद लेने को लगाई पैसों की गुहार 
उसने सेवानिवृत्त कर्नल से कहा कि उसके पिता का देहांत होने के बाद उनकी जायदाद को लेने के लिए उसे कानूनी अड़चनें आ रही हैं, जिसके लिए उसने पैसों की गुहार लगाई। उसने कर्नल को कहा कि इसके लिए उसको एक वकील भी करना होगा, जिसकी फीस भी अदा करनी होगी। कर्नल ने उसकी सहायता करने के लिए बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में और अन्य बैंक में 5 लाख रुपए जमा करवाए, जिसके बाद कर्नल को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 419, 467, 468, 120-बी व साइबर क्राइम 66-डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

किसी प्रकार का लेन-देन फेसबुक न करें : डी.एस.पी.
इस बारे डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कई बार पुलिस द्वारा लोगों को आगाह किया गया है कि वे किसी प्रकार का लेन-देन फेसबुक, ई-मेल या फोन आदि पर न करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के देश में कई धोखेबाज भोले-भोले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अपना ए.टी.एम. कार्ड व उसका पिन नंबर भी किसी को न बताएं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!