Edited By kirti, Updated: 09 Mar, 2020 12:33 PM
पुलिस थाना अंब के गोंदपुर बनेहड़ा में एक रिहायशी मकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में करीब 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका...
ऊना : पुलिस थाना अंब के गोंदपुर बनेहड़ा में एक रिहायशी मकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में करीब 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अंब के तहत गोंदपुर बनेहडा में जसबीर सिंह के रिहायशी मकान के एक कमरे में सोमवार को अचानक आग लग गईं। आगजनी में जसबीर का ऐसी, लेपटॉप व स्टेशनरी व जिम का सामान सहित अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। पीड़ित परिवार का करीब दस लाख के समान के नुकसान आंकलन किया जा रहा है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।