अंतत: कुलदीप राठौर के नाम पर लगी मुहर, प्रदेश कांग्रेस के होंगे नए अध्यक्ष

Edited By Ekta, Updated: 10 Jan, 2019 08:12 PM

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी साल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाकर हिमाचल कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेता कुलदीप राठौर को दी है। हालांकि राठौर की नियुक्ति की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं...

शिमला (ब्यूरो): लोकसभा चुनावों से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी साल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाकर हिमाचल कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेता कुलदीप राठौर को दी है। हालांकि राठौर की नियुक्ति की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस मुख्यालय में पुख्ता सूत्रों के मुताबिक राठौक का अध्यक्ष बनना तय है और कुछ ही देर में इसका ऐलान भी हो जाएगा। पंजाब केसरी ने इस बदलाव का खुलासा 10 नवंबर को ही कर दिया था। जिस पर आज मुहर लग गई। 

पढ़ें खबर: अंतत कुलदीप राठौर के नाम पर लगी मुहर, होंगे प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष


कौन हैं कुलदीप राठौर ?

आपको बता दें कि छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले कुलदीप राठौर महाविद्याल में निर्वाचित अध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद राठौर कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई में आए। राठौर 6 साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे। उसके बाद राठौर ने युवा कांग्रेस का नेतृत्व किया। कांग्रेस कमेटी में एक दशक तक प्रदेश महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के रूप में काम किया।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!