Edited By Kaku Chauhan, Updated: 19 Feb, 2021 03:59 PM
उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत मौड़ा के गुलन गांव में तेंदुए ने चारा खाती हुई बकरी पर हमला कर दिया। इसके कारण बकरी ने मौके पर दम तोड़ दिया। गुलन निवासी मुंशी राम पुत्र प्यार सिंह वीरवार की सुबह जब अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए चारागाह में ले गया...
तेलका (इरशाद):उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत मौड़ा के गुलन गांव में तेंदुए ने चारा खाती हुई बकरी पर हमला कर दिया। इसके कारण बकरी ने मौके पर दम तोड़ दिया। गुलन निवासी मुंशी राम पुत्र प्यार सिंह वीरवार की सुबह जब अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए चारागाह में ले गया था। उसके बाद शाम को वह अपनी भेड़-बकरियों को घर लाने के लिए गया तभी उसने देखा कि तेंदुए ने बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना रहा था। हमले के दौरान दूसरी भेड़-बकरियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में मुंशी राम ने जब देखा कि उसकी बकरी को तेंदुए ने अपने मुंह में दबोच लिया है, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
उसके बाद गांव वालों ने आवाज सुनकर वहां पर आ गए और मुंशी राम ने लोगों की मदद से तेंदुए के चंगुल से बकरी को छुड़ा लिया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। शोर शराबा करने के बाद तेंदुआ तो वहां से भाग निकला लेकिन लोगों में काफी खौफ पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि तेंदुए के खौफ से उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हे तेंदुए की समस्या से निजात दिलाई जाए। वन परिक्षेत्र अधिकारी (आर.ओ.)भलेई जोगिंदर कुमार ने बताया कि तेंदुए द्वारा मारी गई बकरी की डाक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा दे दिया जाएगा।