लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2019 11:29 PM

reputation at the stake of bjp congress veterans leader in loksabha election

लोकसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। भाजपा नेताओं के लिए यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह उनकी सरकार है, ऐसे में चुनाव नतीजों के पक्ष या खिलाफ आने पर सियासी समीकरण बदल सकता है। राज्य में...

शिमला: लोकसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। भाजपा नेताओं के लिए यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह उनकी सरकार है, ऐसे में चुनाव नतीजों के पक्ष या खिलाफ आने पर सियासी समीकरण बदल सकता है। राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने सवा साल का सफर तय कर लिया है। ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ चारों सीटें में जीत दर्ज करना उनके लिए जरूरी है। हालांकि प्रदेश में जिसकी सरकार रहती है, लोकसभा चुनाव नतीजे कई बार उस पार्टी के पक्ष में गए हैं लेकिन पिछले चुनाव में सत्तारूढ़ दल लोकसभा चुनाव हार गया था। इसका कारण मोदी लहर भी थी, जिसमें कांग्रेस चारों खाने चित्त हुई।

धूमल के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मायने अधिक

भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के लिए भी चुनाव काफी मायने रखते हैं। विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जहां से उनके पुत्र अनुराग ठाकुर फिर से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि प्रो. धूमल स्वयं विधानसभा चुनाव हार गए थे, ऐसे में वह चाहेंगे कि अनुराग ठाकुर चुनावी जंग जीत जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार यदि इस बार चुनाव में उतरते हैं तो व्यक्तिगत तौर पर कांगड़ा से उनकी जीत प्रतिष्ठा का सवाल रहेगी। उनके चुनाव न लडऩे पर भी यहां से भाजपा की जीत का सेहरा शांता कुमार के ही सिर बंधेगा।

कई मायने रखता है वीरभद्र सिंह के लिए चुनाव

प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के लिए चुनाव कई मायने रखता है। यदि वह खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ता है तो यह उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल रहेगा। वैसे भी वीरभद्र के हाथों चुनाव की कमान रहने पर मंडी के साथ अन्य सीटों का जीतना उनके लिए अहम रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम इस बार अपने पोते आश्रय शर्मा के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। उनके पोते को टिकट न मिलने पर उनकी रणनीति क्या रहेगी, इससे कई सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : प्रवीन शर्मा

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा का कहना है कि भाजपा लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी। पिछले लोकसभा चुनाव की तरफ इस बार भी चारों सीटें जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी।

अब जुमलेबाजी का समय गया : रजनीश किमटा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा का कहना है कि पिछले चुनाव में भाजपा नेताओं ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। अब वह समय चला गया है तथा मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!