Edited By Simpy Khanna, Updated: 06 Nov, 2019 10:20 AM
जिला प्रशासन के आदेशों के बाद पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग से आज से 8 नवंबर तक उड़ानों पर पूर्णतया लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। बैजनाथ की एस.डी.एम. छवि नांटा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद 7 व 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक...
पपरोला : जिला प्रशासन के आदेशों के बाद पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग से आज से 8 नवंबर तक उड़ानों पर पूर्णतया लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। बैजनाथ की एस.डी.एम. छवि नांटा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद 7 व 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उड़ानें बंद रहेंगी जबकि अन्य समय पर उड़ानों पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
गौरतलब है कि एस.पी.जी. द्वारा बिलिंग में पी.एम. व वी.आई.पी. मूवमैंट की सुरक्षा के मद्देनजर पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बिलिंग से उड़ानों पर लगाए गए पूर्णतया प्रतिबंध में ढील दे दी गई है।