आफत भरी बारिश से राहत, कई स्थानों पर सड़कें अभी भी बंद

Edited By kirti, Updated: 17 Aug, 2018 12:39 PM

relief from the rainy rain

प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में धूप व कुछेक क्षेत्रों में बादल छाए रहे। प्रदेश भर...

कांगड़ा : प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में धूप व कुछेक क्षेत्रों में बादल छाए रहे। प्रदेश भर में वीरवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 अगस्त तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त को कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 21 और 22 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 4 दिनों के बाद भी करीब 260 सड़क मार्ग बंद हैं। प्रदेश के कांगड़ा जोन में 57 सड़क मार्ग बंद हैं वहीं सोलन में 36, हमीरपुर में 66, मंडी में 48 और शिमला में 98 सड़क मार्ग बंद हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, हमीरपुर में 34.1, बिलासपुर में 33.0, भुंतर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 32.1, चम्बा में 30.9, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 27.6, सोलन में 27.5, कल्पा में 24.2, डल्हौजी में 23.3 और शिमला में 22.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!