शिमला के ननखड़ी में फ्रिज का कम्प्रैसर फटा, मां-बेटा गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2022 11:08 PM

refrigerator compressor blast mother and son seriously injured

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शोली में फ्रिज का कम्प्रैशर फटने से भारी नुक्सान हुआ है। इस हादसे में एक महिला व उसका बच्चा भी झुलस गया। बेहाशी की हालत में महिला रेखा देवी पत्नी हेमराज व उसके बेटे मोक्ष को...

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शोली में फ्रिज का कम्प्रैसर फटने से भारी नुक्सान हुआ है। इस हादसे में एक महिला व उसका बच्चा भी झुलस गया। बेहाशी की हालत में महिला रेखा देवी पत्नी हेमराज व उसके बेटे मोक्ष को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यह हादसा प्रात:काल करीब साढ़े 5 बजे घटित हुआ। महिला सिलैंडर जलाने के लिए रसोईघर में गई। इस दौरान महिला का बच्चा भी साथ था। महिला ने चाय बनाने के लिए गैस का चूल्हा जलाया। इस दौरान फ्रिज के कम्प्रैसर में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के बाद आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं। इस दौरान महिला व उसका बच्चा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया। इस हादसे में मकान के 3 कमरों की दीवारों व छत को काफी नुक्सान हुआ है। 

स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान जियालाल लंबरदार ने रेखा देवी व उसके बेटे को खनेरी अस्पताल में पहुंचाया है। इसके बाद ग्राम पंचायत शोली के प्रधान ने तहसीलदार ननखड़ी को सूचना दी है। वहीं तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि सूचना मिलते की राजस्व विभाग की टीम को मौके का आकलन करने के लिए भेज दिया है। प्रभावित परिवार को राहत राशि व उपयोगी सामग्री भेज दी है। उन्होंने बताया कि फ्रिज के कम्प्रैसर के फटने से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!